Nifty पर कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर सकारात्मक बना हुआ है। इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए, 23,600 प्रमुख सपोर्ट जोन होगा। इस स्तर से ऊपर, बाजार 23,850 से 23,900 की सीमा का फिर से छू सकता है। दूसरी ओर, 23,600 के स्तर से नीचे जाने पर बाजार का सेंटीमेंट बदल सकता है। इस स्तर से नीचे गिरने पर बाजार 23,500 से 23,450 तक फिसल सकता है