Nifty पर राय देते हुए मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया ने कहा कि यदि इंडेक्स 23,500 जोन से ऊपर रहने में सफल होता है, तो 23,750 और फिर 23,900 जोन की ओर उछाल देखा जा सकता है। जबकि नीचे की ओर, 23,400 और फिर 23,200 जोन पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का मानना है कि बाजार में उच्च स्तरों पर बिकवाली के दबाव के बावजूद शॉर्ट टर्म सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है