Market trend : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज लोअर लो और लोअर हाई का दूसरा दिन है। हर दिन एक या दो बड़े शेयरों में बिकवाली हो रही है। ITC के साथ इसकी शुरुआत हुई। फिर HDFC बैंक और RIL भी इसमें शामिल हो गए