Market Strategy: आज का सबसे बड़ा संकेत निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। पुट राइटर्स के मुकाबले कॉल राइटर्स का भरोसा ज्यादा बड़ा है। 25,500 और 25,600 कॉल में 25,400 पुट के मुकाबले दोगुना OI है। बड़ा सवाल ये है कि कॉल राइटर फंसेगा या आज फिर ऑप्शन राइटर का दिन होगा? जो भी हो, आज की बेसिक ऑप्शन रेंज 25,350-25,550 होगी