Market today : कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 2,226.79 अंक या 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 73,137.90 पर और निफ्टी 742.85 अंक या 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ 22,161.60 पर बंद हुआ। इस बिकवाली से निवेशकों वेल्थ 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले कारोबारी सत्र के 403 लाख करोड़ रुपये से घटकर 390 लाख करोड़ रुपये रह गया है