Market trend : जियोजित के वीके विजयकुमार का कहना है कि विदेशी निवेशकों ने फिलहाल अपना रूख दूसरे बाज़ारों की ओर कर लिया है। भारत और दूसरे बाज़ारों के बीच वैल्यूएशन के अंतर ने विदेशी संस्थागत निवेशकों को भारत की जगह दूसरे बाज़ारों में पैसा लगाने और उससे फायदा कमाने का मौका दिया है। जब भारत की कॉर्पोरेट आय में सुधार होने लगेगा,तो स्थितियां बदल जाएंगी