Stock market : टैरिफ वार और रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण घरेलू बाजार ने लगातार तीसरे सप्ताह कंसोलीडेशन जारी रखा। ग्लोबल अनिश्चितताओं ने निवेशकों को जोखिम से बचने की रणनीति अपनाने के लिए प्रेरित किया है। लेकिन भारतीय बाजार मजबूत संस्थागत निवेश और एफएमसीजी, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल जैसे सेक्टरों में आई खरीदारी के बल पर मजबूती से टिके हुए हैं