Share Market : पिछले कारोबारी सत्र में मजबूत ब्रेकआउट के बाद,तेजड़ियों ने आज भी मोर्चा संभाले रखा। इसके चलते निफ्टी आज पूरे दिन हरे निशान में रहा। कारोबारी सत्र के अंत में यह 73.30 अंकों की बढ़त के साथ 22,907.60 पर बंद हुआ। एफएमसीजी और आईटी को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी और पीएसयू बैंकिंग सबसे आगे रहे