Stock market news : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करने से पहले बाजारों में तेज़ी आई थी। सेंसेक्स 457 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 82,726.65 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 120.25 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 25,440.90 पर पहुंच गया था। हालांकि, दोपहर करीब 3:20 बजे, प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो गई, जिससे बेंचमार्क अपने हाई से नीचे आ गए