Stock market : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है और डाउनवर्ड करेक्शन ने जोर पकड़ लिया है। 22800 के स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी निकट भविष्य में 22350 के आसपास स्थित अगले सपोर्ट तक गिर सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि यहां से किसी भी पुलबैक रैली को 23150 के स्तर के आसपास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है