Market mood : आज पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में तेजी बनी रही। हालांकि, इंडेक्स 26,100 के स्तर के करीब पहुंचने के बाद उसे पार नहीं कर पाया और 26,098 का इंट्राडे हाई बनाया। इसके कारण डेली चार्ट पर एक स्मॉल अपर शैडो के साथ एक छोटी कैंडल बनी, जो इस अहम रेजिस्टेंस जोन के आसपास हल्के बिकवाली के दबाव के उभरने का संकेत है