Stock Market Crash: छोटे और मझोले शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स आज 28 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स अब अपने उच्चतम स्तर से 25% गिर चुका है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 भी अपने शिखर से 21% टूट चुका है, जिससे इसका मार्केट कैप ₹13.35 लाख करोड़ कम हो गया है