Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 18 जुलाई को लगातार 7वें दिन गिरावट जारी रही। खासतौर से आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे पूरे मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर दिखा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़क गया। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में करीब 2 लाख करोड़ रुपये घट गया। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में इस गिरावट के पीछे 5 प्रमुख कारण क्या रहे-