Manoj Kumar Death: जब भी देशभक्ति फिल्मों की बात होगी, मनोज कुमार का नाम सबसे पहले आएागा। उन्होंने देशभक्ति को सिर्फ परदे पर नहीं, दिलों में भी उतारा। प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर ‘उपकार’ बनाई। अमिताभ को जब इंडस्ट्री छोड़नी थी, तब उन्हें मौका दिया। अब ‘भारत कुमार’ हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी शख्सियत, उनका किरदार, उनकी फिल्में हमेशा जिंदा रहेंगी।