Manmohan Singh Net Worth: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देश के आर्थिक सुधारों के जनक माने जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह हमारे बीच नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई है।
मनमोहन सिंह अपनी सादगी भरे जीवन के लिए जाने जाते थे। वह साल साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती भारत के जाने-माने अर्थशास्त्रियों में होती है। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर रहे हैं। बड़े पदों पर काम करने के बाद भी मनमोहन सिंह ने खुद को विवादों से दूर ही रखा।
कितनी संपत्ति छोड़ गए मनमोहन सिंह?
बात मनमोहन सिंह की संपत्ति की करें तो इसको लेकर छह साल पुरानी जानकारी हासिल है। साल 2018 में जब डॉ. मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था, तब उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था।
इस दौरान दी गई जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह के पास कुल संपत्ति 15.77 करोड़ की रुपये की है। वहीं एफिडेविट के मुताबिक साल 2018-19 में उनकी कुल कमाई करीब 90 लाख रुपये थी। उनके पास दिल्ली और चंड़ीगढ़ के पास फ्लैट भी हैं। वहीं, मनमोहन सिंह पर एक भी रुपये का कर्ज नहीं था।
3 लाख की ज्वैलरी और मारूति 800 कार
एफिडेविट के मुताबिक पूर्व पीएम के पास 7 करोड़ 72 लाख 54 हजार 370 रुपए कैश थे। इसके अलावा उनके पास 12 लाख 76 हजार की एनएएस और पोस्टल सेविंग स्कीम भी थी। वहीं, उनके पास 3 लाख से ज्यादा की ज्वैलरी भी थी। मनमोहन सिंह के पास मारूति 800 कार थी।
परिवार में पत्नी और 3 बेटियां
वहीं, बात अगर परिवार की करें तो प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। वह अपनी पत्नी के साथ ही रहते थे। डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर की तीन बेटियां अमृत सिंह, दमन सिंह और उपिंदर सिंह हैं।
यह भी पढ़ें: Manmohan Singh Education: कितने पढ़े लिखे थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह? सियासत और अर्थशास्त्र के थे ‘पंडित’