Mamta Kulkarni Rejoins Kinnar Akhada: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी फिर से किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर के पद पर आसीन हो गई हैं। शुक्रवार को पूर्व अभिनेत्री ने एक वीडियो बयान जारी कर अपनी वापसी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है