Sadhvi Pragya Thakur: राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित और अन्य सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया। विस्फोट में छह लोगों की मौत होने के करीब 17 साल बाद विशेष अदालत ने सभी सातों आरोपियों को गुरुवार (31 जुलाई) को बरी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं हैं