Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ आजादी के दौर की एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह एक बुजुर्ग सिख की भूमिका में हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ युवा सितारे वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इसी बीच इम्तियाज अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म के किरदारों का चुनाव कैसे किया।