(खबरें अब आसान भाषा में)
Mahindra XUV700 को भारत में आए चार साल होने वाले हैं और कंपनी ने घोषणा की है कि इस मिड साइज एसयूवी कार ने 3 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि मार्च 2025 में XUV700 ने 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया था। मतलब कंपनी को अगली 50,000 बिक्री पार करने में केवल चार महीने लगे।