महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ। करीब दो दशकों बाद ठाकरे बंधु, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से मराठी विजय रैली आयोजित की गई। इस दौरान राज ठाकरे ने सबसे पहले संबोधित किया और कहा कि जो बाला साहेब ठाकरे या कोई और नहीं कर पाया, उसे देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया और हमें एक कर दिखाया और हमें एक कर दिया।