महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं। टीवी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत और जेवीसी के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत संभावना जताई गई है। राज्य में महायुति की सरकार बनने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ के पोल मुताबिक, महायुति को 159 सीटें, जबकि महाविकास अघाड़ी को 116 सीटें दी गई हैं। अन्य खाते में 13 सीटें दी गई हैं