Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी दुकानें, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और थिएटर को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दे दी है, जिससे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, शराब की दुकानें, बार, पब आदि इस नियम से बाहर हैं और कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम एक दिन लगातार 24 घंटे की छुट्टी भी अनिवार्य दी जाएगी।