महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या और परभणी में पुलिस हिरासत में सोमनाथ सूर्यवंशी की मौत की घटना के खिलाफ एक मराठा संगठन ने रविवार को यहां मार्च निकाला। अखंड मराठा समाज की स्थानीय इकाई ने दोपहर 12 बजे लाल महल से अपना मार्च शुरू किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त