Maharajganj Accident: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पहिया फटने से बोलेरो पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 11 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है