Air India Maharaja Lounge: लाउंज को कई जोन में बांटा गया है ताकि हर यात्री अपनी पसंद के अनुसार समय बिता सके। अगर आपको काम करना है, तो ‘द ग्लोबट्रॉटर स्टडी’ में हाई-स्पीड वाई-फाई के साथ शांत माहौल मिलेगा। वहीं, थकान मिटाने के लिए ‘सेरेनिटी एरिया’ में रिक्लाइनर्स लगाए गए हैं। इसमे फर्स्ट क्लास यात्रियों के लिए अलग से ‘क्रिस्टल बार’ और ‘प्राइवेट स्लीप चैंबर्स’ बनाए गए हैं, जहां से रनवे का सीधा नजारा दिखता है