Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा। आज शिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी, कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा