Maha Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में अगले साल जनवरी में महाकुंभ लगने वाला है। करीब 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पूरे देश और दुनिया के कोने-कोने से प्रयागराज में त्रिवेणी के पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए आने वाले हैं। महाकुंभ मेले को ‘पृथ्वी पर लगने वाले सबसे बड़े मेले’ के तौर पर जाना जाता है। इस विशाल धार्मिक मेले को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं