MahaKumbh Records : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज संगम पर श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। मकर संक्रांति के बाद आज सबसे ज्यादा 4.64 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया, वहीं प्रशासन अनुमान जता रहा है कि रात 12 बजे तक यह आंकड़ा 5 करोड़ को पार कर जाएगा।महाकुंभ 2025