Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार (9 फरवरी) शाम आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इस क्रम में कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी त्रिवेणी संगम प्रयागराज पहुंचकर स्नान किया