Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। परेड में 100 बेड वाला सेंट्रल हॉस्पिटल और 25 सेक्टरों में छोटे अस्पताल बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में ओपीडी, वार्ड, प्रसव केंद्र, आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हाल ही में अस्पताल में दो बच्चों का जन्म हुआ, एक लड़का “कुंभ” और एक लड़की “गंगा”। 231 चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल में तैनात हैं