घायलों को पहले गंगेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। विरोध प्रदर्शन के चलते इलाके में यातायात पूरी तरह ठप हो गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए