Lungi Ngidi: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स को 265 रन का बड़ा टारगेट दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना दिए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।