LTIMindtree Shares: आईटी सर्विसेज कंपनी एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। हालांकि चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 के कारोबारी नतीजे के बाद इसके शेयर ग्रीन जोन में खुले थे लेकिन फिर यह धड़ाम से गिर गया। जानिए ब्रोकरेज फर्मों का क्या रुझान है और एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों के लिए टारगेट प्राइस क्या है?