LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का 16वां मैच लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस मुकाबले को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 12 रनों से अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में खेले 4 मैचों में ये तीसरी हार तो वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स की 4 मैचों में ये दूसरी हार है।