LSG vs DC Highlights Score: IPL 2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई। लखनऊ ने दिल्ली को 160 रनों का टारगेट दिया था। दिल्ली ने 18वें ओवर में ही आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। दिल्ली ने लखनऊ को 8 विकेट से मात दी