LPG की उपलब्धता में सुधार के बीच ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग के नियम में भी बदलाव की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण ग्राहक अब घरेलू LPG सिलेंडर की अगली रिफिल 25 दिन बाद बुक कर सकते हैं। जबकि पहले यह अंतराल 45 दिन था। बताया गया है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस संशोधित बुकिंग अवधि को अपनाया है। इस बदलाव का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध रिफिल चक्र के करीब लाना है। सप्लाई की स्थिति बेहतर होने और पुराने बैकलॉग में कमी आने के बाद बुकिंग अंतराल कम किया गया है।