LPG Price 1 January 2025: आज नए साल के पहले दिन सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। यह कटौती 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14.50 रुपये कम हुए हैं। पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी आई है