LPG Cylinder: भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने गुरुग्राम में देश का पहला ‘LPG ATM’ लॉन्च किया है, जहां उपभोक्ता मात्र 2 मिनट में डिजिटल पेमेंट के जरिए पुराना सिलेंडर बदलकर भरा हुआ ‘कंपोजिट’ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। यह स्मार्ट वेंडिंग मशीन 24×7 उपलब्ध है और पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर इसे देशभर के अन्य शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा।