विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी इस जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अब भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों जहाजों में बड़ी मात्रा में एलपीजी (LPG) लदी हुई है। हर जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी है। इस तरह दोनों जहाजों में कुल मिलाकर लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत लाई जा रही है