Los Angeles Protests: लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने कई दिनों से जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन और लूटपाट की घटनाओं के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर के डाउनटाउन क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार बास ने मंगलवार रात कहा, “मैं शहर को बताना चाहती थी कि मैंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा की है और तोड़फोड़ तथा लूटपाट को रोकने के लिए पुराने लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लागू की गई है”