जानकारी के मुताबिक, राजौरी सेक्टर के डुंगाला–नाबला इलाके के पास कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर तय नियमों के तहत उन पर गोलीबारी की। ड्रोन घुसपैठ का संकेत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। फिलहाल यह इलाका कड़ी निगरानी में है और सुरक्षा बल पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं