Sun Oct 06 2024 03:36:52 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
केंद्र सरकार ने जम्मू के लोगों को 10 सालों तक जख्म दिए-कांग्रेस उम्मीदवार इफ्तिखार अहमद
राजौरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इफ्तिखार अहमद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा, पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने लोगों को बहुत जख्म दिए हैं… यहां के नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया गया, पेपर लीक हुए।जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पिछले 10 सालों में जो जुल्म हुए हैं उसके खिलाफ एक गुस्सा था जो इन चुनावों में जनता के अंदर देखने को मिला। मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल में जो नतीजे हैं उससे भी बेहतर नतीजे होंगे।भाजपा सरकार के खिलाफ एक आंधी थी।
Sun Oct 06 2024 03:33:05 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
हरियाणा एग्जिट पोल ने बढ़ाई BJP की टेंशन
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर EXIT POLL के नतीजे में कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के नतीजे ने BJP की टेंशन बढ़ा दी है। BJP यहां हैट्रिक से चूकती नजर आ रही। नतीजों से पहले सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों तरफ से सियासी बयानबाजी जारी है।
Sun Oct 06 2024 03:18:46 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
अरविंद केजरीवाल लगाएंगे जनता की अदालत
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज, 6 अक्टूबर को जनता की अदालत लगाएंगे। केजरीवाल दिल्ली के छत्रसाला स्टेडियम में ये अदालत लगाएंगे। यह उनकी दूसरी ‘जनता की अदालत’ है। पार्टी की तरफ से दिल्लीवासियों से अपील की गई है कि बड़ी संख्या में लोग केजरीवाल के विचारों को सुनने जरूर आएं।