जीएम ब्रुअरीज (GM Breweries) और सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vineyards) के शेयरों में आज 11 जून को 17% तक की तूफानी तेजी देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर यूनाइटेड स्पिरिट्स और एलाइड ब्लेंडर्स जैसी इसकी दूसरी राइवल शराब कंपनियों के शेयरों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई। शराब कंपनियों के शेयरों में यह हलचल महाराष्ट्र सरकार के टैक्स बढ़ाने के फैसले के बाद मची है