Liquor Politics: नोएडा में लिक्वर पर ‘बाय वन, गेट वन फ्री’ और 40-50 फीसदी छूट जैसे तगड़े ऑफर ने दिल्ली की राजनीति में भूचाल ला दिया है। दिल्ली में जब 2022 में नई पॉलिसी आने पर ऐसे ऑफर आए थे तो बीजेपी ने मुफ्त शराब को लेकर काफी प्रदर्शन किया था। अब यूपी में भी ऐसे ऑफर पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। दिल्ली की नई लिक्वर पॉलिसी बाद में वापस ले ली गई लेकिन अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल जाना पड़ा और अभी भी मामला चल रहा है