Lionel Messi: लियोनेल मेसी का तीन दिन का भारत दौरा कोलकाता से शुरू हुआ। साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची, लेकिन खराब इंतजामों के कारण फैंस को उनकी झलक नहीं मिल सकी। इससे नाराज दर्शकों ने हंगामा किया और स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। बाद में ऑर्गनाइजर ने टिकट के पैसे वापस करने का भरोसा दिलाया है