Laughter Chef Season 3: टीवी का चर्चित कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो की मज़ेदार टक्कर और सितारों से सजी लाइनअप ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। लेकिन हाल ही में शो की लोकप्रिय कंटेस्टेंट इशा मलवीया ने अपने फैंस को चौंकाते हुए शो से बाहर होने की पुष्टि कर दी।