(खबरें अब आसान भाषा में)
Ladki Bahin Yojana: राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार को ‘लड़की बहन’ योजना की जनवरी की किस्त अग्रिम जारी करने से रोक दिया है। राज्य चुनाव आयोग का यह स्पष्टीकरण मीडिया रिपोर्टों के बाद मिली कई शिकायतों के बाद आया है।