India- China Relation: भारत और चीन के रिश्तों में सुधार की एक और तस्वीर देखी गई है। पिछले दिनों वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने की पहल के तहत दोनों देशों ने अपनी सेनाओं की वापसी का रास्ता निकाला। फिलहाल भारत में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर चीन और भारत के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ है, जो हालिया समय में आई रिश्तों में मिठास को दर्शाता है।
भारत से लगती चीन की अलग-अलग सीमाओं पर दिवाली का त्योहार दोनों देश के सैनिक मिठाई के साथ मना रहे हैं। चुशुल-मोल्दो बॉर्डर प्वाइंट, लद्दाख सेक्टर का कोंगका ला, हॉट स्प्रिंग्स इलाका, काराकोरम दर्रा और दौलत बेग ओल्डी में भारत-चीन सीमाओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ है। तस्वीरें देखें…
लद्दाख सेक्टर का कोंगका ला (KongkLa in Ladkah Sector)
(Image: ANI)
चुशुल-मोल्दो बॉर्डर मीटिंग प्वाइंट (Chushul-Moldo border meeting point)
(Image: ANI)
दौलत बेग ओल्डी (Daulat Beg Oldi)
(Image: ANI)
काराकोरम दर्रा (Karakoram Pass)
(Image: ANI)
लद्दाख हॉट स्प्रिंग्स (Hot Springs in Ladakh)
(Image: ANI)
यह भी पढ़ें: चीन के साथ आम सहमति से शांति चाहता है भारत: राजनाथ सिंह