Kushinagar Road Accident: कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में रविवार रात एक भीषण कार दुर्घटना हुई, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भुजौली शुक्ल गांव के पास पेड़ से टकराई। मृतकों में चार एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को गैस कटर से निकाला गया