गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी मनाली पहुंचे। इस वजह से शहर की व्यवस्थाओं पर बोझ बढ़ गया है। ट्रैफिक जाम 23 जनवरी से शुरू हुआ और वीकेंड तक हालात और खराब हो गए। कोठी से मनाली के बीच करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें हजारों पर्यटक 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक अपनी गाड़ियों में फंसे रहे